फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप मामलेः हरियाणा, पंजाब और यूटी को नोटिस

Fri, 01 Nov 2013 04:50 PM IST
चंडीगढ़, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने दुराचार के मामलों की जांच महिला अधिकारियों से करवाने को लेकर दाखिल याचिका पर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


अधिवक्ता एचसी अरोड़ा ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर यह मामला उठाया है।

याचिका में हाईकोर्ट से आग्रह किया गया है कि केंद्रीय फोरेंसिक लेबोरेटरी को भी निर्देश जारी किए जाएं कि दुराचार के मामलों की रिपोर्ट प्राथमिकता के आधार पर दी जाए।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस संजय किशन कौल एवं जस्टिस एजी मसीह ने याचिका पर चंडीगढ़ के साथ पंजाब और हरियाणा को भी पार्टी बनाकर नोटिस जारी कर दिया।

मामले की आगामी सुनवाई 16 दिसंबर के लिए निर्धारित की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें