फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानियां के विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 26 Dec 2013 10:56 PM IST
रानियां/सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला सिरसा के रानियां में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सफलता से प्रेरित रानियां क्षेत्र के इनेलो विधायक कृष्ण कंबोज पर भी केजरीवाल बनने का जुनून सवार हो गया है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने तो विद्युत निगम द्वारा काटे गए विद्युत कनेक्शनों को सीधा कुंडी लगाकर जोड़ा था, लेकिन विधायक ने गांवों में जाकर अधिकृत विद्युत कनेक्शनों को काटकर फिर कुंडी लगाकर जोड़ रहे हैं।

उनका कहना है कि बिजली विभाग उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करेगा इसकी उन्हें परवाह नहीं है।

उधर, थाना रानियां पुलिस ने उपमंडल अभियंता जीवन नगर की शिकायत पर वीरवार देर शाम विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विधायक कृष्ण कंबोज ने बिजली कनेक्शन काटो कुंडी लगाओ अभियान शुरू किया है।

उनके विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने उनसे शिकायत की कि बिजली बिल बहुत अधिक आ रहे हैं, जिसे लेकर विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत की पर कोई सुनवाई न हुई।
विज्ञापन


उन्होंने मत्तूवाला से बिजली कनेक्शन काटो कुंडी लगाओ अभियान शुरू किया। पहले ही दिन मंगलवार को उन्होंने सात घरों में कुंडी लगाकर आपूर्ति जारी की।

बुधवार को उन्होंने कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांव केहरवाला में जाकर गंगाराम, बुधराम, बलदेव, गुरदयाल, व बृजलाल सहित करीब 20 उपभोक्ताओं के घरों के विद्युत कनेक्शन काट दिए और फिर कुंडी लगाकर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी।

विधायक का कहना है कि बिजली के मीटर तेज चलते हैं और बिजली का मूल्य भी ज्यादा है।

कच्चे मकानों में गरीब के घर बिजली खपत के नाम पर एक या दो बल्ब जलते हैं, मगर उनका बिजली बिल चार हजार से 10 हजार रुपये तक आ रहा है।

ऐसे में गरीब व्यक्ति परिवार का पालन पोषण करे या बिजली का बिल भरे। उन्होंने कहा कि जब तक नाजायज बिजली बिल माफ नहीं किए जाते, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने ग्रामीणों से बिजली बिल न भरने की अपील की। उनके साथ राधेश्याम, रणजीत, कृष्ण गोदारा, संदीप, विशु छाबड़ा, बुधराम व सुलतान सिंह भी थे।

उधर, वीरवार शाम को थाना रानियां पुलिस ने जीवन नगर क्षेत्र के उपमंडल अभियंता विकास ठकराल की शिकायत पर विधायक के खिलाफ  इलेक्ट्रिसिटी एक्ट की धारा 135 मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रवि खुंडिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें