सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सब इंस्पेक्टर भर्ती में एक और गड़बड़झाला सामने आया है। एक नहीं, तीन अलग-अलग पेपर परीक्षा केंद्रों में खोले गए। किसी केंद्र में दो पेपर करवाए, तो कहीं तीन। ज्यादातर जगह एक पेपर दिया, गुरुग्राम व रेवाड़ी के कुछ केंद्रों में पेपर 1 व पेपर 2 की परीक्षा ली गई। कुछ केंद्रों में 15-20 मिनट के अंतराल में तीन पेपर लिए गए। फाइनल परीक्षा पेपर 3 पर हुई।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने पुलिस एसआई पुरुष भर्ती परीक्षा की जांच हाईकोर्ट के दो कार्यरत जजों से कराने की मांग की है। उन्होंने चंडीगढ़ के कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन
सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सब इंस्पेक्टर भर्ती में एक और गड़बड़झाला सामने आया है। एक नहीं, तीन अलग-अलग पेपर परीक्षा केंद्रों में खोले गए। किसी केंद्र में दो पेपर करवाए, तो कहीं तीन। ज्यादातर जगह एक पेपर दिया, गुरुग्राम व रेवाड़ी के कुछ केंद्रों में पेपर 1 व पेपर 2 की परीक्षा ली गई। कुछ केंद्रों में 15-20 मिनट के अंतराल में तीन पेपर लिए गए। फाइनल परीक्षा पेपर 3 पर हुई।
उनका सरकार से सवाल है कि एक परीक्षा के लिए तीन अलग-अलग पेपर क्यों? परीक्षा के आठ दिन बाद भी आंसर-की जारी क्यों नहीं की गई। बेतुके सवालों से पेपर की शुचिता व सार्थकता खत्म की गई है।
उन्होंने कहा कि आयोग को तत्काल बर्खास्त कर युवाओं के भविष्य को बर्बाद होने से बचा लेना चाहिए। बीते सात साल में दो दर्जन से अधिक पेपर लीक हुए हैं, लेकिन एक भी मामले में दोषी को सजा नहीं हुई। खरीदने वालों को तो पकड़ लिया जाता है, लेकिन आज तक बेचने वालों को सलाखों के पीछे क्यों नहीं पहुंचाया जा सका।