फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लीक नहीं हुआ था प्रश्न पत्र’

Tue, 29 Oct 2013 09:08 PM IST
भिवानी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड द्वारा संचालित सीनियर सेकेंडरी प्रथम सेमेस्टर के गणित विषय का पेपर लीक नहीं हुआ है।
विज्ञापन


बोर्ड के स्तर पर प्रशभन-पत्रों की गोपनीयता प्रदेश में पूरी तरह बरकरार रही है। प्रवक्ता ने समाचार-पत्रों में गणित का पेपर लीक के तोशाम (भिवानी) से प्रकाशित समाचार के संदर्भ में यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि तोशाम के एसडीएम अजय चोपड़ा को यह सूचना प्राप्त हुई कि गणित का पेपर एक फोटोस्टेट की दुकान पर कुछ लोग हल कर रहे हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले ही एसडीएम ने फोटोस्टेट की दुकान पर छापा मारा और एक व्यक्ति के हाथ में गणित के कुछ सवाल हाथ से लिखे हुए और उनके हल सहित रंगे हाथों पकड़े।
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया और एफआईआर दर्ज करवा दी। इन सवालों और उनके हल की जांच बोर्ड द्वारा विषय विशेषज्ञों से करवाई जा रही है। रिपोर्ट आने पर बनती कार्रवाई की जाएगी।


प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि ये सवाल आम जनता और परीक्षार्थियों में सरकुलेट नहीं हुए। बोर्ड द्वारा इसकी जांच पुलिस के माध्यम से करवाई जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें