फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी में हैं तो दबाएं लाल बटन

Thu, 28 Nov 2013 11:22 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आप किसी प्रकार की परेशानी में हैं तोे अपने मोबाइल से दबाइये लाल बटन, आपकी सहायता के लिए पुलिस तुरंत आपके पास पहुंचेगी। इसके लिए बस अपने एंड्रॉयड स्मार्ट फोन से गूगल में जाकर आई एम सेफ नाम की अप्लीकेशन डाउनलोड करिये। जिसकी छोटी सी औपचारिकता पूरी करने के बाद मुसीबत में सहायक होगी। इस अप्लीकेशन को बृहस्पतिवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के कंट्रोल रूम में लॉन्च किया गया।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त एएस चावला ने दावा किया कि यह अप्लीकेशन महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को रोकने में मील का पत्थर साबित होगी। अगर आप एंड्रॉयड स्मार्ट फोन प्रयोग कर रहे हैं तो गूगल में जाकर आईएम सेफ नामक इस अप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। आयुक्त ने कहा कि इस अप्लीकेशन को हमारी सुरक्षा नाम की संस्था ने तैयार किया है।

ऐसे होगी सहायक
- एंड्रायड स्मार्ट फोन से गूगल के जरिए आई एम सेफ अप्लीकेशन डाउनलोड करें
- इसमें अपना प्रोफाइल अपलोड करें
- साथ ही अपना या घर का मोबाइल नंबर भी डालें
- अपने तीन जानकारों के नंबर भी डालें
- इसके अलावा, महिला कहीं यात्रा पर भी जा रही है तो सफर शुरू करने से पहले पहुंचने वाले स्थान की जानकारी भी फीड करें
- गाड़ी नंबर और ड्राइवर की फोटो भी अपलोड कर दें।
- इतना करते ही पूरा विवरण पुलिस कंट्रोल रूम में रजिस्टर्ड हो जाएगा
- इससे पुलिस को महिला की लोकेशन पता करने में आसानी हो जाती है
- किसी परेशानी में आने पर अप्लीकेशन में दिए गए लाल बटन को दबाना होगा
-  बटन दबाते ही पुलिस कंट्रोल रूम को अलर्ट मिल जाएगा और पुलिस सक्रिय हो जाएगी

साधारण फोन के लिए भी है सुविधा
- जिन लड़कियाें के पास स्मार्ट फोन उपलब्ध नहीं है वह अपने साधारण फोन से 918527738007 पर एसएमएस भेजकर अपना नंबर रजिस्टर्ड करा सकेगी। किसी भी परेशानी के दौरान वह इस नंबर पर कॉल करेगी तो पुलिस उनकी मदद करेगी।
विज्ञापन


अप्लीकेशन पर सवाल :
-जब पुलिस सीधे फोन करने पर मौके पर नहीं आती तो क्या गारंटी है कि वह इस अप्लीकेशन से तुरंत मौके पर पहुंचेगी।
-कोई ड्राइवर महिला से क्यों अपनी फोटो खिंचवाएगा और क्या हर महिला ऐसा कर पाएगी। जिस महिला को जल्दी में कहीं जाना होगा, क्या वह अप्लीकेशन में यह सब कर पाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें