फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में प्रीती लांबा को स्वर्ण पदक

Tue, 10 Dec 2013 11:18 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलूरू में आयोजित जूनियर नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में अग्रवाल कॉलेज की छात्रा प्रीती लांबा ने सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रीती का मंगलवार को अग्रवाल कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान रतन सिंह गुप्ता ने होनहार छात्रा को 5100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता तीन से सात दिसंबर तक आयोजित हुई थी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व छात्रा ने 10 से 12 नवंबर को रांची (झारखंड) में आयोजित सेफ  एशियन चैंपियनशिप की दौड़ प्रतियोगिता में 1500 व 3000 मीटर में दो रजत पदक प्राप्त किया था। इससे पहले उन्होंने 31 अगस्त से दो सितंबर तक यूपी के अलीगढ़ में आयोजित होेने वाली नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में भी इन्हीं दोनों दौड़ में दो स्वर्ण पदक प्राप्त कर एक नया रिकार्ड स्थापित किया था। जवां गांव में जन्मी प्रीति जगबीर लांबा की पुत्री हैं और अपनी प्रतिभा से खेलकूद में अब तक 17 स्वर्ण एवं 9 रजत पदक प्राप्त कर चुकी हैं। इस मौके पर देवेंद्र गुप्ता, दिनेश गुप्ता, नंद किशोर, जगवीर सिंह डागर एवं नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें