फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में डाकिये का डाका: गोहाना में 25 खातों में फर्जी अंगूठा लगाकर निकाले 13.37 लाख रुपये

Fri, 28 Jun 2024 08:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गोहाना के गांव सिकंदरपुर माजरा के डाकघर के डाकपाल ने लोगों के खातों में हेरफेर कर लाखों रुपये निकाल लिए। आरोपी डाकपाल के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
डाकघर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गोहाना में एक डाकपाल (डाकिये) ने लोगों को खातों में डाका डाल दिया। डाकिया खातों से लाखों रुपये लेकर फरार हो गया है। गोहाना के गांव सिकंदरपुर माजरा के डाकघर के डाकपाल ने घटना को अंजाम दिया और ने करीब अढ़ाई साल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन खातों में से 25 मृतकों के फर्जी अंगूठे लगाकर 13.37 लाख रुपये निकाल लिए। आरोपी डाकपाल सुनील कुमार ने फर्जी अंगूठे लगाकर और झूठे गवाह बनाकर यह गबन किया है। आरोपी डाकपाल के खिलाफ डाक विभाग के निरीक्षक ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


भारत सरकार संचार मंत्रालय डाक विभाग कार्यालय निरीक्षक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि महमूदपुर निवासी सुनील कुमार सिकंदरपुर माजरा के डाकघर में डाकपाल के पद पर कार्यरत है। उसने 19 मार्च 2019 से 2 सितंबर 2021 तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन खातों से पेंशन धारकों की मृत्यु के उपरांत उनके खातों से विभिन्न तिथियों में फर्जी अंगूठे लगाकर, झूठे हस्ताक्षर कराकर व झूठी गवाही कराकर 25 खातों से 13.37 लाख रुपये का गबन किया है। साथ ही आरोपी पर साधारण व दाण्डिक ब्याज बकाया है। 

आरोपी ने सरकारी खाते में अभी तक पैसे जमा नहीं कराए हैं। इतना ही नहीं विभाग की तरफ से आरोपी के पिछले कार्य की विभागीय जांच भी जारी है।  गोहाना के सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने कहा कि डाक विभाग के निरीक्षक के बयान पर डाकपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें