फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Accident: ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर, पुलिसकर्मी ने मौके पर तोड़ा दम

Wed, 16 Jul 2025 04:57 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी फतेहाबाद

सार

मारुति ब्रेजा कार झलनिया गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक पुलिस जवान की मौत हो गई। 
विज्ञापन
कार और ट्रक की हुई टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के झलनिया गांव के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत हो गई। फतेहाबाद की एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ में कार्यरत एएसआई रामकिशन दोपहर 3:00 बजे भुना से फतेहाबाद लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। उनकी मारुति ब्रेजा कार झलनिया गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर के कारण दोनों वाहन सड़क से नीचे उतर गए, और मारुति ब्रेजा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में रामकिशन को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी, और रामकिशन को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

पुलिस कर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि 40 वर्षीय रामकिशन सिरसा जिले के गांव जमाल के रहने वाले थे। वह अपने पीछे 17 वर्षीय बेटे और 15 वर्षीय बेटी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana: दो सगी बहनों ने उठाया खौफनाक कदम, यमुना नहर में लगाई छलांग, नहीं लगा कोई सुराग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें