फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पुलिस जवान के साथ मारपीट, थार में डालकर जबरन ले गए आरोपी; श्माशान घाट के पास फेंका

Tue, 19 May 2026 07:54 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल

सार

हरियाणा में पुलिस जवान के साथ मारपीट का मामला आया है। आरोपियों ने पुलिस जवान को जबरना थार गाड़ी में डाला और मारपीट कर श्मशान घाट में फेंक दिया। 
विज्ञापन
पीड़ित पुलिस जवान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटेली थाना क्षेत्र में हरियाणा पुलिस के एक जवान के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित जवान ने गांव के कुछ युवकों पर जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने, बेरहमी से पिटाई करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




मामले में थाना अटेली पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। गांव मोहम्मदपुर निवासी निलेश हरियाणा पुलिस में मेवात के नगीना थाना में एसएचओ के ड्राइवर हैं।उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मई की रात करीब 10:30 बजे वह अपने दोस्तों कृष्ण, राजपाल और संजीत के साथ खेत के पास सड़क किनारे बैठा था। इसी दौरान सिलारपुर की ओर से आई एक काले रंग की थार गाड़ी वहां रुकी। गाड़ी में सवार युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और बाद में अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, दोनों पक्षों में कहासुनी और हाथापाई के बाद वे अपने घर लौट गए। आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे प्रदीप उर्फ जुर्राट ने उसके दोस्त कृष्ण को फोन कर निलेश को बुलाया। जब निलेश और कृष्ण पानी की टंकी के पास पहुंचे तो आरोपियों ने स्विफ्ट गाड़ी से उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की। शिकायत में कहा गया है कि प्रदीप उर्फ जुर्राट, अंकित उर्फ जाट, अमित बजाड़ और अन्य युवकों ने दोनों के साथ मारपीट की और निलेश को जबरन गाड़ी में डालकर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां डंडों और पाइप से उनकी पिटाई की गई। आरोपियों ने उनका मोबाइल छीन लिया और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


बाद में घायल जवान को गांव के श्मशान घाट के पास फेंक दिया गया। घायल का पहले अटेली के सरकारी अस्पताल में इलाज करवाया गया जहां से उसे नारनौल नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें