फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ बेटी के माता-पिता सम्मानित

Thu, 21 Nov 2013 07:39 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध अलख जगाने के लिए डबवाली के गांव मसीतां की पंचायत ने अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया है। वीरवार को गांव के राजकीय हाई स्कूल में पंचायत ने एक समारोह आयोजित कर ऐसे 60 परिवारों को सम्मानित किया, जिनके पास सिर्फ बेटियां ही हैं।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य अतिथि युवा इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर लड़कियों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरियां दी जाएंगी।


साल 2011-12 में लड़कों के मुकाबले गांव मसीतां में लड़कियां अधिक पैदा हुई थीं। जिला स्तर पर प्रथम रहने पर पंचायत को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिला था। इसके बाद पंचायत लगातार कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध अलख जगा रही है। वीरवार को पंचायत ने हाई स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर गांव के 60 ऐसे परिवारों को सम्मानित किया, जिनमें केवल लड़कियां हैं।

समारोह के मुख्यातिथि युवा इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इससे पहले छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किया। छात्र हरप्रीत ने कन्या भ्रूण पर गीत पेश किया। मंच संचालन अध्यापिका नरेंद्र पाल कौर ने किया। इस मौके पर इनेलो के हलका अध्यक्ष संदीप सिंह गंगा सन्नी, युवा इनेलो अध्यक्ष सर्वजीत सिंह मसीतां, पूर्व सरपंच गुरपाल सिंह गंगा, रणजीत सिंह अलीकां, मेजर सिंह, जसवंत सिंह, शमशेर सिंह, बनवारी लाल, नरेश कुमार, दर्शन, हजूरा सिंह, जगदीश सिंह, बलविंद्र सरां और राम सिंह सीड़ा उपस्थित थे।
विज्ञापन



सरपंच शिवराज सिंह ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए पंचायत निरंतर प्रयास कर रही है। उनका मानना है कि अगर महिलाएं सम्मानित होंगी, तो वे हीन भावना से ऊपर उठेंगी। जिससे कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगेगी।


जिला परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सीताराम ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के समाधान के लिए समाज को सोच बदलनी होगी। कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध प्रयास करने वाले गांव मसीतां में 10 करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई का निर्माण प्रस्तावित है। जिससे करीब 20 किलोमीटर क्षेत्र में आने वाले सभी गांवों की लड़कियों को फायदा होगा। उन्हें तकनीकी शिक्षा मिलेगी।


मुख्य अतिथि दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बेटी दो परिवारों की तारणहार होती है। जिन घरों में लड़कियां होती हैं वे भाग्यशाली होते हैं। आप अपनी लड़कियों को शिक्षा दें। इनेलो की सरकार आने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें