फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों को मैसेज भेजा, मैं किडनैप हो गया हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उझा गेट साई कॉलोनी से जाटल रोड पर एक टूर एंड ट्रैवल्स के मालिक के पास गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक ने रविवार सुबह 10 बजे परिजनों के पास व्हाट्सएप पर लोकेशन भेजी और लिखा कि मैं किडनैप हो गया हूं। मैसेज के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

उझा गेट साई कॉलोनी निवासी मीरा देवी ने बताया कि उसका बेटा गुरुवचन उर्फ काला(18) लकड़ी का काम करता है। वह 13 अगस्त को घर पर था। उसके फोन पर किसी जाटल रोड निवासी प्रवीन उर्फ मोनू सैनी नामक युवक का फोन आया। बेटे ने कहा कि प्रवीन उसे बुला रहा है। बेटा बाइक से चला गया। रात 11 बजे तक वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने बेटे के पास कॉल किया। बेटे ने बताया कि वह बुकिंग लेकर चंडीगढ़ जा रहा है, कल सुबह या शाम तक घर लौटेगा, उसके बाद बेटे का फोन स्विच ऑफ हो गया। सुबह बेेटे का व्हाट्सएप के जरिये मैसेज आया कि मैं किडनैप कर रखा गया हूं। मां मीरा देवी ने प्रवीन उर्फ मोनू सैनी पर अपहरण करने का शक जताया।
अपहृत काला ने अपनी बहन दीपा के पास व्हाट्सएप पर लोकेशन भेजकर किडनैप होने की बात कही। जिसके बाद बहन ने अपने माता-पिता को बताया और वह सीधा पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने बेटे के फोन पर कॉल किया तो फोन प्रवीन के पास मिला।
विज्ञापन

पॉपर्टी या पैसों के लेन-देन का हो सकता है विवाद
परिवार की तरफ से जिस प्रवीन उर्फ मोनू सैनी पर अपहरण का आरोप लगाया है, प्रवीन की टूर एंड ट्रैवल्स और प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करता है। गुरुवचन वहां कभी-कभी गाड़ी चलाता था। आशंका है कि पैसों या प्रॉपर्टी विवाद के चलते आरोपियों ने यह कदम उठाया है। आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

मां की शिकायत पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है, अपहृत और अपहरणकर्ता दोनों की तलाश की जा रही है, मिलने के बाद असल कारणों का पता चल पाएगा।
- महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें