फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी वायरस से निपटने के लिए जिले में जल्द पहुंचेगी करीब 20,000 वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। लंपी स्किन वायरस से निपटने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से गोवंशों पर निगरानी रखी जा रही है। जिले में अभी तक किसी भी गोवंश में लंपी वायरस नहीं मिला है। मुख्यालय ने इस बीमारी से निपटने के लिए जिले के लिए करीब 20 हजार वैक्सीन आवंटित की है। हैदराबाद से वैक्सीन का स्टॉक जल्द पानीपत पहुंचेगा। वैक्सीन आने के बाद गोवंशों को लगाने का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

लंपी स्किन वायरस को लेकर जिले में फिलहाल स्थिति सामान्य है। विभाग की ओर से अधिकतर गांवों में वेटरनरी सर्जनों की कमी के चलते एनिमल अटेंडेंट (पशु सहायक) के सहारे ही गोवंशों के स्वास्थ्य की जांच कराई जा रही है। वर्तमान में करीब 1 लाख 4 हजार 884 गोवंश है। इसके साथ ही गायों को संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की समस्या बनी हुई है। प्रबंध निदेशक के आदेश के बाद विभाग ने 1.05 लाख वैक्सीन मंगवाने का प्रस्ताव भेजा था। अब मुख्यालय ने पानीपत के लिए करीब 20 हजार वैक्सीन आवंटित की है। गोट पॉक्स वैक्सीन का स्टॉक हैदराबाद से पानीपत आना है।
- राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की ओर से हरियाणा में तीन लाख वैक्सीन पहुंचाने की मंजूरी दी गई है। इसके बाद पानीपत के लिए करीब 20 हजार वैक्सीन आवंटित हुई है। हैदराबाद से जल्द ही गोट पॉक्स वैक्सीन का स्टॉक पानीपत पहुंचेगा। वैक्सीन आने के बाद गोवंशों को लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय आंतिल, उपनिदेशक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें