फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: पत्थर मारकर युवक की हत्या, शनाख्त छिपाने के लिए कुचला गया मुंह

Mon, 27 Dec 2021 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

शव के पास पड़ा खून से सना पत्थर जांच के लिए मधुबन लैब भेजा गया। मृतक की जेब से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में जाटल रोड फ्लाईओवर के नीचे संडे बाजार में करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। युवक की पत्थर से मारकर हत्या की गई थी। पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने पत्थर से मार कर उसका चेहरा भी कूंच दिया था। स्थानीय लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


महावीर कॉलोनी निवासी मनोज शर्मा ने चांदनीबाग थाने की पुलिस को बताया कि वह जाटल रोड फ्लाईओवर के नीचे पुराने कपड़े बेचते हैं। रविवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे दुकान पर पहुंचे तो रेलवे की दीवार के पास खून से लथपथ एक शव मिला। मुंह पर मारा गया था और पास में ही खून से सना पत्थर पड़ा था।

उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। किशनपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल को बुलाया गया। शव के पास पड़ा खून से सना पत्थर जांच के लिए मधुबन लैब भेजा गया। मृतक की जेब से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक की जेब से 120 रुपये, दो माचिश की डिब्बियां और एक तंबाकू की पुड़िया मिली। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद एएसपी पूजा वशिष्ठ ने चांदनी बाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह, किशनपुरा चौकी इंचार्ज परमिंद्र सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के आदेश दिए। तीनों सीआईए की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुट गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें