फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवककी मौत, ससुर व दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कोहंड के पास एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि उसका ससुर व दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को सिविल अस्पताल में भिजवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कुटानी निवासी बिजेंद्र ने बताया कि उसकी लड़की की शादी गांव गढ़ी गुजरान, जिला करनाल के 45 वर्षीय राजेश पुत्र पाल से 20 साल पहले हुई थी। राजेश की गांव के पास ही कार वर्कशॉप है। सोमवार सुबह राजेश दिल्ली में कार रिपेयरिंग का सामान लेने के लिए गया था। उसके साथ उसका दोस्त गांव गढ़ी गुजरान का ही वीरेंद्र था। राजेश ने उसको शाम चार बजे फोन करके कहा था कि वो भी उनके साथ गढ़ी गुजरान में उनके घर चले। वो पानीपत के संजय चौक से उनके साथ कार में बैठा था। राजेश कार चला रहा था उसके पास ही वीरेंद्र बैठा था। वो पीछे वाली सीट पर बैठ गया। गांव कोहंड के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में राजेश के सिर में गंभीर चोटें आई वो बेहोश हो गया। राहगीरों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद राजेश को मृत घोषित कर दिया। राजेश एक बेटे व एक बेटी का पिता था। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश करने का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद से गांव गढ़ी गुजरान व कुटानी में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें