संजय चौक के पीछे शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे टेक्सटाइल की फैक्टरी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग पहले स्टोर रूम में लगी इसके बाद धीरे धीरे पूरी फैक्टरी में फैल गई। दमकल विभाग ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विभाग की छह गाड़ियों ने चार बार पानी की टंकी भरने के लिए चक्कर काटे। उद्यमी का दावा है कि हादसे में 2 रोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची चांदनी बाग थाना पुलिस ने भी कागजी कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर ली है।
समालखा निवासी उद्यमी आलोक गुलियानी ने बताया कि उनकी संजय चौक के पास साईं कृपा टेक्सटाइल के नाम से फैक्टरी है। वो शुक्रवार शाम को फैक्टरी से घर चले गए थे। रात को साढ़े 12 बजे उसके पास कारीगर धीरज का फोन आया कि फैक्टरी में आग लग गई है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। कारीगरों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। दमकल विभाग की गाड़ियां 15 मिनट बाद मौके पर पहुंची। वे भी घटनास्थल पर पहुंच गए। तब तक पूरी फैक्टरी में आग फैल गई थी। दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान छह गाड़ियों ने पानी की टंकी भरने के लिए चार चार चक्कर लगाए। आग की चपेट में आने से लगभग दो करोड़ रुपये का धागा, मशीनरी, जनरेटर व कपड़ा जलकर रखा गया है।
हम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे : अमित
आग की सूचना मिलते ही हमारी गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। आग ने पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया था। सुबह साढ़े 4 बजे तक आग बूझा दी गई थी।
अमित कुुमार गोस्वामी, फायरमैन