फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कंपाउंड पुरुष वर्ग में यश दीवान प्रथम

Fri, 03 Oct 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
ट्रायल में निशाना साधते ​तीरंदाज। कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। एनवी आर्चरी अकादमी में वीरवार को हरियाणा ओलंपिक आर्चरी खेलों के लिए जिला स्तरीय ट्रायल किया गया। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से आए तीरंदाजों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कंपाउंड पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर यश दीवान और दूसरे स्थान पर हर्षित व तीसरे स्थान पर सिंताशु रहे। रिकर्व पुरुष वर्ग में मुकेश ने पहला स्थान, उन्नत ने दूसरा और राहुल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जिला आर्चरी कोच नागेश्वर वशिष्ठ ने कहा कि चयनित तीरंदाज आगामी हरियाणा ओलंपिक खेलों में जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को सुबह-शाम मैदान में पहुंचकर अभ्यास करने की बात कही। खिलाड़ियों का यह उत्साह आने वाले समय में जिले के लिए सम्मान लेकर आएगा। प्रतिस्पर्धा के बाद चयनित खिलाड़ियों के नाम घोषित किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें