पानीपत। जीटी रोड पर सिवाह बस स्टैंड के पास बुधवार शाम करीब पांच बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। थाना सेक्टर-29 प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को करीब पांच बजे सूचना मिली थी कि किसी अज्ञात वाहन ने करीब 40 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को जीटी रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर रात को महिला की मौत हो गई। ब्यूरो