फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यक्षिका ने जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक पांच दिन से चल रही जूनियर स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता मंगलवार की रात पानीपत की यक्षिका ने स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर कराई प्रतियोगिता में पानीपत ने कुल चार मेडल जीते और 5वें स्थान पर रहा। लड़कों और लड़कों ने 31 प्वाइंट हासिल किए। पानीपत के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण के साथ एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन

पानीपत की बत्रा कॉलोनी निवासी यक्षिका ने स्वर्ण, सूर्यदेव कुमार ने रजत, गांव बिंझौल निवासी साक्षी और गांव काबड़ी निवासी शुभम ने कांस्य पदक जीता है। शिवाजी स्टेडियम के बॉक्सिंग कोच सुनील कुमार ने बताया कि पानीपत के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। पानीपत के हिस्से में चार मेडल आए।
यक्षिका ने जॉर्डन में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 52 किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता था। यक्षिका के पिता पवन देसवाल ने बताया कि यक्षिका ने अपने बड़े भाई मिलन देशवाल को देखकर बॉक्सिंग खेलना शुरू किया। शिवाजी स्टेडियम में बॉक्सिंग कोच सुनील कुमार की देखरेख में सभी खिलाड़ी ने पदक जीता है। कोच सुनील कुमार रोजाना खिलाड़ियों को 3 से 4 घंटे अभ्यास कराते हैं। जिसकी बदौलत खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें