फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में पेंट कर रहे मजदूर की झूला टूटने पर गिरने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बलाना के पास एक फैक्टरी में पेंट कर रहे मजदूर की झूला टूटने पर गिरने से मौत हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उपचार के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।
विज्ञापन

करनाल के गांव कल्हेड़ी निवासी 30 वर्षीय बलजीत अपने दो अन्य साथियों के साथ गांव बलाना के पास एक फैक्टरी में तीन दिन से पेंट का कार्य कर रहा था। जिस झूले पर चढ़कर मजदूर बलजीत पेंट कर रहा था, वह अचानक टूट गया और गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे उपचार के लिए पानीपत के सरकारी ले गए, जहां उपचार के दौरान बलजीत दम तोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें