फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी संचालक की बेटी कुंती कुमारी ने पावर लिफ्टिंग में जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
won the gold medal - फोटो : Panipat
विज्ञापन
इंडियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-22 में 19 से 22 दिसंबर तक चली पांच दिवसीय नेशनल पावर लिफ्टिंग हो रही है, जिसमें सब जूनियर आयु वर्ग में हरियाणा की तरफ से खेलने वाली कुंती कुमारी और स्नेहा ने गोल्ड मेडल हासिल कर पानीपत का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

कुंती कुमारी ने नेशनल फुल पावर लिफ्टिंग इवेंट में हिस्सा लेकर कुल 185 किलो भार वर्ग उठाकर 248 प्वाइंट हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल किया वहीं स्नेहा ने सिंगल इवेंट नेशनल डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में कुल 559 वाइट हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल किया। स्नेहा दो बार पानीपत जिले की पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप एक बार हरियाणा स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियन भी बन चुकी है।
वहीं कुंती कुमारी वर्ष 2018 में अपनी पहली पावर लिफ्टिंग इवेंट में ब्रांज मेडल हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त करने में कामयाब रहीं थीं। उसके बाद लगातार परिश्रम करके हरियाणा स्टेट और पानीपत जिले की गोल्ड मेडलिस्ट बनने का गौरव प्राप्त कर चुकी है। कुंती कुमारी की घरेलू स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके पिता ईश्वरी गोहाना रोड किशनपुरा मेन बाजार के चौक पर पिछले 15 सालों से चाउमीन की रेहड़ी लगाते हैं। आर्थिक हालातों से जूझते हुए कुंती ने अपनी मेहनत से 2 साल पहले हरियाणा स्टेट लेवल पर ब्रांज मेडल हासिल किया। वह इंटरनेशनल जुलाई में यूएसए में होने जा रहे पावर लिफ्टिंग इवेंट भाग लेना चाहती है, लेकिन तंगहाली इसमें आड़े आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें