फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकिंग सेवा केंद्र संचालक को बंधक बनाकर 9.70 लाख लूटे

विज्ञापन
robbery - फोटो : Panipat
विज्ञापन
भावना चौक पर मंगलवार की सुबह चार बदमाशों ने बैंकिंग सेवा केंद्र संचालक को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर 9.70 लाख रुपये लूट लिए। बदमाश वारदात को अंजाम देकर सनौली रोड की ओर भाग गए। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले इलाके की रेकी की थी। सिटी थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पानीपत में दुष्यंत नगर निवासी महेश बजाज का भावना चौक पर अटल सेवा केंद्र हैं। वह एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के लिए मनी ट्रांसफर का काम करते हैं। रविवार और सोमवार को पांच लोगों ने उन्हें मनी ट्रांसफर के लिए 9.70 लाख रुपये नकद दिए थे। मंगलवार की सुबह इस रकम को बैंक में जमा कराने के लिए केंद्र में लेकर आए थे। सुबह 9 बजे चार बदमाश केंद्र में हथियारों से लैस होकर आए और आते ही संचालक महेश पर पिस्तौल तान दी और तलाशी लेने लगे। उनको काउंटर के पास रखा काला बैग मिल गया। इस बैग में 9.70 लाख रुपये रकम थी। बदमाश रकम से भरा बैग लेकर फरार हो गए। महेश के शोर मचाने के बाद मौके पर भीड़ जुट गई, तब तक बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। अब पुलिस की चार टीमें बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस बारे में सिटी थाना प्रभारी योगेश कुमार का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें