फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला को बच्चे समेत घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर कार एवं दो लाख रुपये की नकद मांगने, मारपीट करने, गोली मारने की धमकी देने, बेटे के साथ घर से निकल देने और करंट लगाकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी करीब साढ़े छह साल पहले जोगेंद्र वासी नांगलोई दिल्ली के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़ कर खर्च किया था। कुछ दिनों तक ठीक ठाक रहने के बाद पति कार व दो लाख रुपये, ससुर सोने की चेन व सास सोने के झुमके की मांग कर उसके साथ मारपीट करने लगे। उसे धमकी दी अगर ज्यादा बोली तो गोली मार देंगे। शादी के तीन माह बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में हुई पंचायत में ससुराल पक्ष ने माफी मांग उसे अपने साथ ले गए। उस समय उसके पिता ने ससुराल पक्ष को पचास हजार की नकदी दी। करीब सवा साल बाद उसने बेटे को जन्म दिया तो पिता ने ससुराल पक्ष पर सत्तर हजार रुपये खर्च कर कपड़े व गिफ्ट भिजवाए। एक साल पहले जब वह अपने बेटे को अस्पताल से दवा दिलाकर घर लौटी तो उसे चाय बनाने के लिए रसोई भेजा, जहां उसे बिजली का करंट लगा। उसे मारने का प्रयास किया गया। पड़ोसियों ने उसे करंट से बचाया। पुलिस ने पति जोगेंद्र, ससुर हवा सिंह, सास प्रेमो निवासी नांगलोई दिल्ली व मौसी रतनी निवासी जौरासी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें