फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध बुखार से महिला की मौत, अब तक डेंगू के मिल चुके हैं 26 केस

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा शहर में संदिग्ध बुखार से एक महिला की मौत हो गई। महिला का पानीपत में इलाज चल रहा था। उधर, जिले में अब तक डेंगू के 26 केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

शहर की एक कालोनी में रहने वाली करीब 24 वर्षीय महिला को शनिवार को बुखार हुआ था लेकिन दवा लेने के बाद रविवार दिनभर वह ठीक रही। रात को फिर से तबीयत खराब हो गई। सोमवार को परिजनों की ओर से उसका एनएस 1(रैपिड एंटीजन) सहित अन्य टेस्ट कराए गए। बताया जा रहा है कि एनएस-1 में महिला को को डेंगू का संदेह जताया गया, हालांकि इसकी स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि नहीं की है। परिजन उसे पानीपत के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उधर, जिले में अब तक डेंगू के 26 केस मिल चुके हैं। संदिग्ध डेंगू से दो भाइयों की भी मौत हो चुकी है।
वहीं दूसरी ओर नगर निगम व नगर पालिका की ओर से शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग नाममात्र कराई जा रही है। जिला पंचायती राज विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग नहीं हुई है। दूसरी ओर विभाग लगातार डेंगू के लारवा की जांच कर रहा है। इस बारे में डेंगू व मलेरिया के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील सुंदजा ने बताया कि जहां भी बुखार का केस मिल रहा है, वहां आसपास लारवा की जांच कर उसे नष्ट किया जा रहा है। डेंगू से महिला की मौत का मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें