फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रोहतक बाइपास पर शनि मंदिर के सामने सड़क पार करते हुए अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला खेत में चारा लेने गई थी। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव दिवाना निवासी कर्मबीर ने बताया कि उसकी मां बाला देवी व चाची बोहली पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेतों में गई थी। उसकी मां चारे की गठरी लेकर रोहतक बाइपास पर शनि मंदिर के पास सड़क पार कर रही थी। डाहर गांव की ओर से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी मां को टक्कर मार दी। वाहन चालक वहां से फरार हो गया। उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और अपनी मां को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें