फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ईंट से हमला कर माली से लूटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 25 स्थित एक कंपनी के माली पर दो युवकों ने ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों आरोपी माली से उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। माली को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। चांदनी बाग थाना पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वार्ड 24 के हरिनगर निवासी मंजीत ने बताया कि वह सेक्टर 25 स्थित राज ओवरसीज कंपनी में माली का काम करता है। वह बुधवार शाम चार बजे के करीब पार्क में काम कर रहा था। इसी वक्त उसके पास दो युवक नशे की हालत में आए। एक युवक ने उसके हाथ पकड़ लिए और दूसरे ने उसके सिर में ईंट मारी। वह ईंट लगते ही बेसुध हो गया। वह उसकी जेब से मोबाइल निकालकर फरार हो गए। उसको कंपनी के दूसरे कर्मी अशोक कुमार निवासी विकास नगर ने सेक्टर 11 में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें