फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काहे के सफाई मित्र, काम भी करें और प्रताड़ना भी सहें

विज्ञापन
पानीपत। सफाई कर्मी मेयर से मिलने जाते हुए। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। हम सफाई कर्मचारी हैं, जो दिन रात शहर की सफाई करते हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक हमें सफाई मित्रों से संबोधन कर चुके हैं, लेकिन पानीपत नगर निगम में हमारे हालात बिल्कुल विपरीत हैं। यहां हमसे कई कई घंटों तक अतिरिक्त काम करवाया जाता है। किसी भी दुर्घटना होने पर कोई वित्तीय सहायता तक मुहैया नहीं करवाई जाती है। शिकायत करने पर काम से भी निकाल दिया जाता है। ऐसे में हम सफाई मित्र कहां रहे? ये बातें रात को शहर की सफाई करने वाले कर्मचारियों ने कही।
विज्ञापन

ये कर्मचारी पीसीसी कंपनी के तहत रात को शहर की सड़कों एवं मार्केट की सफाई का काम करते हैं। इनके साथ मंगलवार रात करीब एक बजे कई लोगों ने मारपीट तक की। इसकी शिकायत जब इन कर्मचारियों ने ठेकेदार से की तो ठेकेदार ने ये कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया कि उनकी मारपीट से उसका कोई लेना-देना नहीं है। इसके बाद सभी कर्मचारी एकजुट होकर इसकी शिकायत पुलिस को देकर आए लेकिन पुलिस ने भी इनकी कोई फरियाद नहीं सुनी।
अब बुधवार सुबह ये कर्मचारी एकजुट होकर पालिका बाजार निगम कार्यालय में मेयर से इस प्रकरण की शिकायत करने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचे। यहां भी इनको किसी प्रकार से कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद ये कर्मचारी यूनियन प्रधान सुुुुभाष चंडालिया से मिले। प्रधान ने इनको साथ लिया और पुलिस स्टेशन जाकर इनकी शिकायत दर्ज करवाने की अपील की। यूनियन प्रधान ने दो टूक कहा कि वे उनके साथ हैं। चाहे कोई अधिकारी नाराज हो या न हो। इनको ठेकेदार द्वारा अनदेेेखा किया जा रहा है लेकिन वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

रात 2 बजे तक है ड्यूटी, लेकिन करवाते हैं सुबह 7 बजे तक काम
शिकायत लेकर पहुंचे इन सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उनकी ड्यूटी रात 8 बजे से लेकर रात 2 बजे तक है लेकिन ठेकेदार इनसे जबरदस्ती सुबह 5 से 7 बजे तक काम करवाते हैं। ये अतिरिक्त समय का काम शहर की सफाई के लिए बल्कि अपने घरेेलू कामों के लिए करवाया जाता है। अगर कोई इनके आदेशों की खिलाफत करता है तो उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। पहले कई लोगों को शिकायत करने पर निकाला जा चुका है।
2 से करवाते हैं 8 का काम, एक्सट्रा काम के लिए उतरवाते हैं वर्दी
सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जिस काम के लिए आठ लोगों की आवश्यकता होती है वहां सिर्फ दो लोगों से ही काम करवाया जाता है। रात को 2 बजे ड्यूटी पूरी होने के बाद उनसे वर्दी उतरवा दी जाती है, ताकि ठेकेदार पर कोई बात न आए कि वे इन कर्मचारियों से अतिरिक्त काम क्यों करवा रहे हैं। अतिरिक्त काम के लिए लोगों से पैसे लिए जाते हैं और मेहनताना उनसे करवाया जाता है।
ये गंभीर विषय है। रात की सफाई करने वाले कर्मचारी आज ये शिकायत लेकर मेरे पास आए थे। इस बारे में निगम अधिकारियों से बातचीत की गई। इसके लिए वीरवार को आयुक्त से मिलने का समय भी लिया गया है। इन कर्मचारियों की आवाज हम उठाएंगे।
विज्ञापन

- सुभाष चंडालिया, प्रधान, नगर पालिका कर्मचारी संघ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें