फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क बनाते समय छह इंच नीचे दबा दिया मेनहोल, आयुक्त ने पकड़ी कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विभागाें में तालमेल की कमी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। इसका ताजा उदाहरण असंध रोड पर देखने को मिला। पीडब्ल्यूडी ने सड़क बनाते समय नगर निगम के सीवर के मैनहोल चार से छह इंच तक दबा दिया। निगम अधिकारी भी सड़क निर्माण के समय चुप रहे। अब सीवर जाम होने पर लोगों की परेशानी बढ़ी तो अधिकारी 25 दिन बाद मौका देखने पहुंचे। निगम आयुक्त व अन्य अधिकारी मेनहोल के ढक्कन दबे पाकर हैरान हो गए और पार्षद के सामने समस्या गिनवाने लगे। अधिकारियों ने अब सीवर साफ करने के लिए तीन दिन मांगे हैं।
विज्ञापन


शहर को सुंदर बनाने की दृष्टि से असंध रोड और गोहाना रोड को दो लेन में बनाने का फैसला किया गया था। 2018 में इसकी घोषणा की गई थी। पीडब्ल्यूडी को सड़क बनाई और नगर निगम ने जनस्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित काम किया। असंध रोड का सीवर पिछले 25 दिन से जाम है। स्थानीय रामलाल चौक से अनेजा पेट्रोल पंप के बीच में तीन जगह से सीवर ओवरफ्लो चल रहा था। बारिश के चार दिन यहां से निकल पाना मुश्किल हो गया था। स्थानीय लोगों ने दो दिन पहले एक्सईएन राजेश कौशिक की मॉडल टाउन स्थित कोठी का घेराव भी किया था।

निगम आयुक्त राहुल नरवाल, एमई अर्पित बुधवार और वार्ड-20 के पार्षद लोकेश नांगरू रविवार को असंध रोड पहुंचे। निगम आयुक्त मेनहोल सड़क के नीचे दबा देखकर हैरान हो गए। एमई अर्पित कुमार ने मेनहोल खाली कराने शुरू किए। तीन मेनहोल खोलने के बाद तकनीकी टीम ने अधिकारियों के साथ चर्चा की। निगम आयुक्त ने तीन-चार दिन में सीवर सफाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


वार्ड-20 के पार्षद लोकेश नांगरू ने बताया कि असंध रोड का सीवर 25 दिन से जाम है। निगम अधिकारियों से लगातार बात की जा रही थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। बारिश के चार दिन तक मुख्य सड़क पर पानी जमा रहा। इस दौरान सीवर ओवरफ्लो हो गए। अधिकारी समय पर ठीक काम करें तो इस तरह की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें