फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी 10 हजार लाइटें कहां हैं ? अपने कोटे से भिजवाई 150 लाइट लेकिन पहुंची केवल 100 : प्रमोद विज

विज्ञापन
पानीपत। गहरी सोच में मेयर:- निगम हाउस की बैठक पूरी तरफ हंगामेदार रही, साथ बैठे विधायक प्रमोद विज भी - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम के अफसर निगम की ओर से करवाए जाने वाले विकास कार्यों की मेजरमेंट बुक पर हस्ताक्षर कर तारीख तक नहीं लिखते। ऐसा ही एक मामला शहरी विधायक प्रमोद विज ने बयां करते हुए कहा कि एक मामले की खुद उन्होंने जांच कराई, जिसमें निगम के एक बड़े अधिकारी के हस्ताक्षर तो थे लेकिन तारीख नहीं थी। इस मामले में उक्त अधिकारी को चार्जशीट किया गया है। हालांकि तब तक उक्त अधिकारी की पानीपत निगम से ट्रांसफर हो चुकी थी।
विज्ञापन

शहरी विधायक की ओर से बजट पास करवाकर शहर को दी गई करीब 10 हजार स्ट्रीट लाइटों में से सैकड़ों का आज कोई अता-पता नहीं हैं। इस पर शहरी विधायक ने जांच करवाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद अपने कोटे की लाइटों में से औद्योगिक सेक्टर में एक जगह सौ और दूसरी जगह पचास लाइट भिजवाई थी लेकिन निगम कर्मियों ने जहां सौ लाइट भेजी थी उनमें से ही पचास लाइटों को दूसरी जगह पहुंचा दिया। ये हैरानी की बात है।
15 दिन में होगा सब डिविजन पॉलिसी का समाधान
शहरी विधायक प्रमोद विज ने बताया कि शहर में सब डिवीजन और रेजिडेंशियल टू कमर्शियल पॉलिसी के लिए सरकार को पत्राचार किया गया है। उम्मीद है कि दोनों पॉलिसी सरकार की ओर से जल्द लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 15 दिन में इनको लागू किए जाने की उम्मीद है। इनसे शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें