फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में शराब पीने से रोका तो मकान मालिक समेत दो पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हाली कॉलोनी में एक मकान में बैठकर शराब पी रहे दो नामजद समेत चार युवकों को मकान मालिक ने रोका तो आरोपियों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। वहीं मकान मालिक के दोस्त ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। हालत गंभीर देख घायल दोस्त को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मामले की शिकायत पर किला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चांदनीबाग कॉलोनी निवासी रिंकू अहलावत ने बताया कि आठ अगस्त को रात साढ़े आठ बजे वह अपने मित्र गुलशन के साथ सनौली रोड पर बैठे थे। उनका एक मकान हाली कॉलोनी, छोटू राम चौक है, जो उन्होंने किराए पर दे रखा है। किराएदार ने फोन कर सूचना दी कि कुछ शरारती तत्व मकान में बैठकर शराब पी रहे हैं। वह दोनों एक्टिवा पर सवार होकर मकान पर पहुंचे तो वहां दिल्ला और विनोद निवासी राजाखेड़ी और उनके चार अन्य साथी मिले। उन्होंने मकान में शराब पीने से रोका तो इसी रंजिश में आरोपियों ने बिंडों से हमला कर दिया। गुलशन गंभीर चोट की वजह मौके पर ही बेहोश हो गया। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें