फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारों की चिंगारी से गेहूं की फसल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल। क्षेत्र के ऊंटला और नैन में वीरवार को करीब सात एकड़ गेहूं की फसल में चिंगारी से आग लग गई। अग्निकांड की घटना से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने ब्लॉक स्तर पर फायर ब्रिगेड तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव ऊंटला में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से दो किसानों की लगभग पांच एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताते हैं कि वीरवार दोपहर करीब दो बजे ग्रामीण गांव तालाब पर पशुओं को लेकर गए थे। उन्हें अचानक खेतों की तरफ बिजली की 11000 वोल्टेज लाइन में स्पार्किंग होती दिखाई दी। चिंगारी गिरने के कारण खेतों में आग लग गई। ग्रामीण आग बुझाने के लिए खेतों की ओर दौड़ पड़े। डायल 112 एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं। आग से महिपाल की लगभग ढाई एकड़ एवं पूर्व सरपंच महावीर की लगभग तीन एकड़ गेहूं की फसल जल गई।
उधर, गांव नैन में गेहूं की कटाई करते समय कंबाइन से चिंगारी निकलने से फसल में आग लग गई। गांव निवासी राजेंद्र ने बताया कि करीब डेढ़ एकड़ फसल जल गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक प्रधान रामनिवास देशवाल ने उपायुक्त से मांग की है कि ब्लॉक स्तर पर एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें