फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची का क्या कसूर

Sat, 21 Sep 2013 12:08 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-29 स्थित कंबल की एक फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियों में पांच साल की एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के पेट पर नाखुन के निशान हैं, जिससे दुराचार की भी संभावना लगती है। परिजन इस बात को खुलकर नहीं बोल पा रहे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया है और शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


नांगल खेड़ी में रहने वाली पांच साल की बच्ची वीरवार को अपनी मां के साथ सेक्टर-29 में कंबलों की एक फैक्टरी में सामान्य दिनों की तरह गई थी। उसकी मां काम करने लग गई और बच्ची खेलने लग गई।

वह काफी देर तक खेलती रही। उसकी मां काम खत्म होने के बाद उसको तलाश करने लगी तो बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। उसने अन्य मजदूरों के साथ मिलकर बच्ची को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह उन्होंने फैक्टरी में फिर से तलाश करना शुरू किया। बच्ची कंबलों की गांठों के बीच मृत मिली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया।

सिविल अस्पताल में पहुंचे पिता ने बताया कि बच्ची का पूरा पैर चोटिल है और उसके पेट पर भी नाखुनों के निशान हैं। उसने फिलहाल बच्ची को करीब से नहीं देखा है। किसी तरह का दुराचार मिला तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें