फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ फिर हुआ सक्रिय, बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम 24 जनवरी के बाद से शुष्क बना हुआ है। अब लगभग 10 दिन के बाद एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करने को तैयार है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते प्रदेश में दो से पांच फरवरी तक कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार को एक बार फिर घने कोहरे ने क्षेत्र में अपना असर दिखाया। हालांकि सुबह 10 बजे धूप निकलने के बाद लोगों को सर्दी से कुछ राहत भी मिली। दिनभर करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली ठंडी हवाओं ने ठिठुरन पैदा की। बुधवार को पानीपत का अधिकतम तापमान 15 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जनवरी में आठ पश्चिमी विक्षोभ आए
मौसम विभाग के अनुसार जनवरी में आठ पश्चिमी विक्षोभ आए थे। जिनमें से तीन सक्रिय रहे और उन्होंने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की है। फरवरी का महीना भी पश्चिमी विक्षोभ की एक श्रृंखला के साथ शुरू होगा। पहला सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दो फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पास पहुंचेगा। पूरे पश्चिमी हिमालय में चार फरवरी तक बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। तीन फरवरी को बारिश होने की सबसे अधिक उम्मीद है। चार फरवरी की शाम या रात तक मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। तीन से चार फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

जिले में बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां दर्ज की जा सकती है। गरज के बादलों के दौरान हवा की रफ्तार 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की जा सकती है। तीन और चार फरवरी को बादल छाने और बारिश के चलते दिन के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

- डीएस बुंदेला, मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें