फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून ब्रेक के बाद फिर बदलेगा मौसम, आज से बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सहित जिले में बीते कई दिनों से मानसून ब्रेक की स्थिति बनी हुई है। दिन में तेज धूप के साथ उमस भरा वातावरण बना हुआ है। मौसम परिवर्तनशील होने से लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। अब एक बार फिर मौसम बदलने के आसार बने हैं। 30 अगस्त से 5 सितंबर तक बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि इसके बाद दो-तीन दिन का ब्रेक लग सकता है। इसके बाद 12 सितंबर तक फिर से मध्यम से तेज बारिश के आसार बने हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की टर्फ रेखा का पश्चिमी छोर 23 अगस्त से हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने के कारण प्रदेश में मानसूनी हवाएं फिर से कमजोर हो जाने के कारण मौसम परिवर्तनशील व खुश्क बना हुआ है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने एक कम दबाव के क्षेत्र तथा साथ में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से सोमवार तक मानसून टर्फ दक्षिण की ओर नीचे की तरफ आने से प्रदेश में 29 अगस्त की देर रात्रि से मौसम में बदलाव होगा। 30 अगस्त से 5 सितंबर के दौरान बीच-बीच में प्रदेश के उत्तर व दक्षिण क्षेत्र के जिलों में ज्यादातर स्थानों पर हवाएं तथा गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी है। वहीं पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है।
रविवार को पानीपत का तापमान
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जबकि वातावरण में नमी की मात्रा 68 प्रतिशत तक बनी हुई थी। मौसम बदलने के बाद अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

प्रदेश में फिलहाल मानसून ब्रेक की स्थिति बनी हुई है, इस कारण मौसम परिवर्तनशील व खुश्क बना हुआ है। रविवार रात से मौसम बदलने तथा सोमवार 30 अगस्त से 5 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

-डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें