फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के सभी ट्यूबवेल की वाटर मैनेजमेंट कमेटी ने मांगी निगम अधिकारियों से रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गर्मी का मौसम शुरू होते ही नगर निगम की वाटर मैनेजमेंट कमेटी ने निगम अधिकारियों से शहर के सभी ट्यूबवेल की रिपोर्ट मांग ली है। कमेटी सदस्यों का कहना है कि इस बार गर्मी में शहर के किसी भी एरिया में पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। शहर में जितने भी ट्यूबवेल खराब पड़े हैं उनको अप्रैल तक दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

पब्लिक हेल्थ भी अब निगम में मर्ज हो चुका है। इसलिए पब्लिक हेल्थ की ओर से शहरी एरिया में लगाए गए ट्यूबवेल की रिपोर्ट निगम अधिकारियों को सौंपनी होंगी। इस रिपोर्ट के साथ निगम अधिकारी भी अपनी रिपोर्ट को शामिल करेंगे। इसमें जितने भी खराब ट्यूबवेल होंगे उनको चालू करने के लिए एस्टीमेट बनाकर तुरंत प्रभाव से काम शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को सोमवार तक का समय दिया गया है। सोमवार तक शहर के सभी वार्डों के चालू और खराब ट्यूबवेल की रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
बता दें कि नगर निगम सदन की बैठक में वाटर मैनेजमेंट को लेकर एडहॉक कमेटी भी गठित की गई है। इस कमेटी की प्रधान अंजलि शर्मा, सदस्य चंचल डावर और अश्वनी धींगड़ा ने निगम से सभी ट्यूबवेल की रिपोर्ट तलब की है, वहीं, निगम एक्सईएन नवीन सहरावत का कहना है कि वे सोमवार तक सभी ट्यूबवेल की रिपोर्ट कमेटी के सामने प्रस्तुत कर देंगे। इसके बाद खराब ट्यूबवेल को ठीक करवाकर चालू करवाने और आवश्यकतानुसार नए ट्यूबवेल लगवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें