पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में रविवार देर रात को फैक्टरी की छत से गिरने से चौकीदार सुशील कुशवाह (50) की मौत हो गई। सुशील छह माह से एक फैक्टरी में चौकीदारी कर रहे थे और वहीं पर कमरे में रहते थे। परिजनों का कहना है कि रात को उन्हें गलत सूचना दी गई और हादसे के स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी नहीं दिखाई गई।
सुशील के भतीजे विकास ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के प्रयागराज के रहने वाले हैं। उनके मौसा सुशील का परिवार एकता विहार कॉलोनी में रहता है। वह सेक्टर-29 में एक फैक्टरी में चौकीदारी करते थे। सोमवार सुबह को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी तबीयत खराब है। जब वह फैक्टरी पहुंचे तो पता चला कि उनकी रात को छत से गिरने से मौत हो गई और उनका शव नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।
इसके बाद वह नागरिक अस्पताल में पहुंचे। विकास का कहना है कि उन्हें फैक्टरी से कोई सही जानकारी नहीं मिली। यही नहीं जहां पर हादसा हुआ वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन बताया गया कि कैमरे बंद हैं। संवाद