फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फाइबर फैक्टरी में आग से मशीनें, कच्चा माल जला

Tue, 21 Jul 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी। विभाग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। काबड़ी रोड स्थित अर्जुन नगर की एक फाइबर फैक्टरी में सोमवार तड़के करीब पांच बजे भीषण आग लग गई। लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग में फैक्टरी की मशीनें और करीब 60 टन कच्चा माल जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फैक्टरी मालिक अरुण ने बताया कि सुबह पड़ोसियों से आग लगने की सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी।
विज्ञापन

हाली पार्क फायर स्टेशन से पहली गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरी फैक्टरी में फैल चुकी थी। स्थिति को देखते हुए पांच दमकल गाड़ियों को लगाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
लोगों ने जताया रोष : घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सुबह के समय आग लगने से पूरी कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने एहतियातन घरों से सामान बाहर निकाल लिया। कुछ मकानों की दीवारों में भी दरारें आने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों ने आबादी के बीच फैक्टरी संचालन पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


फैक्टरी में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग से बचाव के इंतजाम और फायर एनओसी के संबंध में भी फैक्टरी मालिक से जानकारी मांगी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-गुरमेल सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
n
11 फरवरी 2026 : शक्ति नगर में आबादी के बीच फैक्टरी में आग लगी, 50 से अधिक मकानों में दरारें आईं।
n
17 अप्रैल 2026 : सेक्टर-25 स्थित हैंडलूम फैक्टरी में आग लगी।
n
4 मई 2026 : रिसालू रोड के पास टेक्सटाइल फैक्टरी में आग लगी।
n
9 नवंबर 2025 : न्यू मॉडल टाउन, जाटल रोड स्थित फैक्टरी में आग लगने से एक महिला की
मौत हुई थी और आसपास के कई मकानों में दरारें आ गई थीं।

फैक्टरी में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी। विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें