फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे थाने के बाहर इंतजार... फिर बिना कार्रवाई के लौटे

विज्ञापन
पानीपत। चादंनभाग थाना के बाहर इंतजार करते हुए नगर निगम टीम के कर्मी व खड़ी निगम की जेसीबी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 25 के पास स्थित टीडीआई में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाने के लिए सोमवार को निकले निगम अमले को बैरंग ही लौटना पड़ा। इस बार निगम टीम को पुलिस सहायता नहीं मिल सकी। इसके लिए करीब चार घंटे तक निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने चांदनी बाग थाने के बाहर ही इंतजार किया लेकिन पुलिस सहायता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इसके बाद निगम टीम को बिना कार्रवाई किए ही वापस लौटना पड़ा। खास बात ये रही कि कार्रवाई के लिए निगम ने जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट तक की डिमांड की थी। जिस पर सिंचाई विभाग के अधिकारी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। ऐसा नहीं है कि ये कोई नया मामला हो, इससे पहले भी कई बार निगम की कार्रवाई पुलिस सहायता न मिलने की वजह से बाधित हो चुकी है।
बता दें कि नगर निगम आयुक्त ने सप्ताह में तीन दिन अतिक्रमण, अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों पर पीला पंजा चलाने की कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। इनमें सोमवार, बुधवार और वीरवार को निगम क्षेत्र में अधिकारियों को कार्रवाई करनी होती है। इसके लिए आयुक्त ने एक स्पेशल टीम तक का गठन किया है। इसी अभियान के तहत सोमवार को कार्रवाई करने के लिए टीम तो गई लेकिन पुलिस प्रोटेक्शन न मिलने की वजह से बैरंग ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नहीं मिली पुलिस सहायता
सोमवार को सेक्टर 25 के पास स्थित टीडीआई में अतिक्रमण और अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करनी थी। इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तक नियुक्त किए गए थे लेकिन पुलिस सहायता न मिलने की वजह से टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

राजकुमार, एटीपी, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें