फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म- चुनाव शुरू, नामांकन के लिए सिर्फ 25 घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पंचायती चुनाव के इंतजार की घड़ियां अब समाप्त हो चुकी हैं। चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जो 19 अक्तूबर तक चलेगी। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। हालांकि रविवार के दिन अवकाश रहेगा। इस हिसाब से प्रत्याशियों के पास नामांकन भरने के लिए सिर्फ पांच दिन और हर दिन में सिर्फ पांच घंटे के हिसाब से कुल 25 घंटे का समय ही मिलेगा।
विज्ञापन

हालांकि अबकी बार चुनाव आयोग की ओर से नामांकन में बदलाव किया गया है। इसलिए प्रशासन ने नए 20 हजार नामांकन पत्र मंगवाकर ग्राम स्तर, बीडीपीओ कार्यालय और सचिवालय में भी रखवा लिए हैं। प्रशासन ने सरपंच और पंच के नामांकनों को ग्राम स्तर पर, पंचायत समिति सदस्यों को ब्लॉक स्तर पर बीडीपीओ कार्यालय और जिला परिषद के प्रत्याशियों को मुख्यालय यानी सचिवालय में आना होगा।
प्रत्याशियों को ध्यान देने योग्य बात यह है कि उन्हें नए नामांकन ही भरने हैं। यह निर्धारित किए गए सरकारी कार्यालय या चुनाव आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। भरते समय ध्यान देना होगा कि नामांकन के सभी कॉलम भरे हैं। अधूरे नामांकन को रद्द किया जा सकता है। कोई भी बैंक डिफॉल्टर, बिजली बिल बकायेदार, जिसके घर में शौचालय न हो या जो कोर्ट से सजायाफ्ता मुजरिम हो चुनाव नहीं लड़ सकेगा।
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन ने नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों के की मदद के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। वहीं, बृहस्पतिवार को चुनाव में भाग लेने वाले रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर समेत बीईओ को चुनाव की ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है, जिसमें उपायुक्त ने सभी आरओ को निर्धारित समय पर ही नामांकन पत्र लेने के सख्त निर्देश दिए हैं। तीन बजे के बाद जिन प्रत्याशियों ने फार्म भर होगा उनकी सूची बाहर चस्पा दी जाएगी। इसके अलावा ऑनलाइन पोर्टल पर भी अपडेट की जाएगी।
जिला परिषद के सीइओ विवेक चौधरी ने आरओ और एआरओ को चुनाव के नामांकन पत्र के बारे में बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने सभी आरओ निधारित समय पर ही नामांकन पत्र लेंने के निर्देश दिए। नामांकन लेने के बाद आरओ उसकी पूरी तरह से जांच पड़ताल करेंगे। इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें की किसी भी उम्मीदवार का फार्म रद्द न हो।
इसके लिए जिले में 20 हजार फार्म मंगवाए गए हैं। आरओ किसी भी उम्मीदवार को एक से ज्यादा फार्म नहीं देंगे। ये फार्म निशुल्क हैं। सभी आरओ मौके पर ही उम्मीदवारों के फार्म को ठीक कराएंगे और नामांकन पत्र की प्राप्ति की फोटो कॉपी कार्यालय के बाहर जरूर लगाएंगे।
प्रत्याशी को नामांकन पत्र शपथ पत्र पर टाइप करवाना है और उसे नोटरी से सत्यापित कराना है। हर पन्ने पर नोटरी और प्रत्याशी के हस्ताक्षर होने जरूरी हैं। पंचायत के इस चुनाव में जिन प्रत्याशियों का नाम वर्ष 2021 की मतदाता सूची में है, वे ही चुनाव लड़ने के योग्य हैं। आरओ रिसीव बुक बनवा कर सिक्योरटी की राशि ले सकते हैं।
वर्जन-
चुनाव के लिए प्रशासन तैयार
चुनाव की फाइनल रिहर्सल हो चुकी है। जिले के सभी छह खंडों में 41 रिटर्निंग अधिकारियों और 178 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में 14 अक्तूबर को 2161 पंच, 134 पंचायत समिति, 178 पंचायतों और 17 जिला परिषद सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। ग्राम सचिवों, पटवारियों को रिटर्निंग अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए ग्राम स्तर पर भी व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- सुशील सारवान, उपायुक्त, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें