फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे लेट पहुंची वंदे भारत तो नेताओं ने कर दी पुष्पवर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के ऊना जिले के रेलवे स्टेशन पर वीरवार सुबह 9:50 बजे चौथी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद ट्रेन हिमाचल के रास्ते हरियाणा में प्रवेश हुई तो भाजपा नेताओं ने जगह जगह ट्रेन पर फूलों की बारिश की। पानीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने का समय 1:30 बजे निर्धारित था, लेकिन ट्रेन ढाई घंटे लेट होकर शाम चार बजे स्टेशन पर पहुंची। यहां ट्रेन के स्वागत के लिए सांसद संजय भाटिया, शहरी विधायक, प्रमोद विज, जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, मेयर अवनीत कौर समेत सीनियर डिप्टी मेयर और कई पार्षद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर पानीपत स्टेशन से 10 किलोमीटर पहले बाबरपुर रेलवे स्टेशन पर ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ चलती ट्रेन पर फूलों की बौछार कर ट्रेन का स्वागत कर दिया। पहले बाबरपुर फिर पानीपत, इसके बाद दीवाना में भी ट्रेन का इसी प्रकार फूलों की बारिश से लोगों ने स्वागत किया। ट्रेन में पहले से ही केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव, प्रदेश गृह मंत्री अनिल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ मौजूद थे। पानीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का स्वागत करने के बाद यहां से भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता और मेयर अवनीत कौर, महिला प्रदेश प्रभारी मालती अरोड़ा भी ट्रेन में सवार होकर दिल्ली की ओर गई।
ट्रेन का स्वागत करने पानीपत स्टेशन पर पहुंचे भाजपा के दो नेता रेलवे रेेड प्रधान एवं सीएम एमीनेंट सिटीजन अनिल मदान और संघ के पुराने कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता सुभाष खरबंदा आपस में भिड़ गए। सुभाष ने अनिल मदान पर भ्रष्टाचार के आरोप तक लगाए। सुभाष ने कहा कि उन्होंने बिजली की एक शिकायत सीएम विंडो पर लगाई थी। जिसे अनिल ने बिना जांचे परखे ही बंद करवा दिया। उन्होंने कहा कि ये भ्रष्टाचारी हैं। अनिल ने सुभाष पर आरोप लगाए कि वे गड़बड़ कर रहे हैं। पहले तो बिजली का बिल नहीं भरते, दूसरा शिकायत कर माफी भी चाहते हैं। दोनों में तनातनी काफी बढ़ गई। एक दूसरे पर हाथापाई तक की नौबत आ गई। इसके बाद मौके पर खड़े भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने दोनों को एक दूसरे से दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें