थर्मल। गांव खुखराना के पास डंपर अड़ाकर ग्रामीणों ने लगाया जाम।
- फोटो : Panipat
थर्मल। गांव खुखराना के ग्रामीणों ने वीरवार की रात राख के डंपर को रोक लिया, जिससे लंबा जाम लग गया। दरअसल, डंपर के गुजरने पर राख उड़ती है। इस कारण ग्रामीणों में गुस्सा था। डंपरों के रोके जाने से क्षेत्र में करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
गौरतलब है कि चार दिन पहले एक डंपर की चपेट में आकर एक मौत हो गई। जिससे भी ग्रामीण गुस्साए थे। राख उड़ने की वजह से ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। नाराज ग्रामीण कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। जिला प्रशासन से गुहार भी लगा चुके हैं पर राख के डंपरों का आवागमन बंद नहीं कराया गया। इस वजह से नाराज ग्रामीणों ने वीरवार की रात डंपरों को रोक दिया।