फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर कार बेचने का फर्जी विज्ञापन डालकर ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार।

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ओएलएक्स पर कार बेचने का फर्जी विज्ञापन डालकर वर्ष 2019 में पानीपत के साई कालोनी निवासी प्रदीप से 50 हजार की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को सीआईए-3 ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान फरीदाबाद के जखोरा निवासी सलीम के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपने साथी कामिल खान के साथ मिलकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। ठगी गई 50 हजार की राशि में से बचे 10 हजार रुपये गिरफ्तार आरोपी सलीम के कब्जे से बरामद कर पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी सलीम से खुलासा हुआ कि वर्ष 2019 में हथीन बस अड्डे पर कामिल खान नाम के लड़के से उसकी मुलाकात हुई थी, बाद में दोनों दोस्त बन गए। कामिल ने शार्टकट तरिके से रुपये कमाने की बात बताई और सलीम को फ्रार्ड सिम कार्ड का प्रबंध करने की बात कहते हुए ओएलएक्स पर कार बेचने का फर्जी विज्ञापन डालकर ठगी करने की योजना बारे बताया। आरोपी सलीम ने फ्रार्ड सिम कार्ड लाकर कामिल को दे दिया। दोनों ने ओएलएक्स पर आल्टो कार का फोटो डालकर फर्जी मोबाइल नंबर अपलोड कर दिया। पानीपत निवासी प्रदीप ने ओएलएक्स पर उक्त कार की फोटो देखकर खरीदने के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। दोनों आरोपियों ने प्रदीप को विश्वास में लिया और उससे पेटीएम में 50 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। दोनों आरोपियों ने ठगी की राशि को आपस में बांट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें