फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कराटे में वीर कर रहे प्रदेश का नाम रोशन

Fri, 22 May 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
वीर।
विज्ञापन
पानीपत। जिले के बांध गांव के वीर कराटे में लगातार नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। वीर ने जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। राज्य स्तर पर भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल कर प्रतिभा का लोहा मनवाया। सबसे खास उपलब्धि वीर ने नवंबर में ऋषिकेश में आयोजित स्कूली नेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर हासिल की।
विज्ञापन

वीर पिछले 4 साल से इसराना स्थित कुंडू स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच प्रवीन कुंडू के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। कोच प्रवीन ने बताया कि वीर की सबसे बड़ी ताकत उसकी लगन और फोकस है। वह हर दिन समय पर अभ्यास के लिए पहुंचते हैं और नई तकनीक सीखने में हमेशा उत्साह दिखाते हैं। स्कूली नेशनल में स्वर्ण जीतना उनके कॅरिअर का बड़ा कदम है और भविष्य में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जरूर चमकेगें।
वीर बताया कि उन्हें कराटे में आगे बढ़ने में अपने कोच और परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है। उनका सपना कराटे में अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। वीर फिलहाल आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। वीर के पिता सुशील का अपना छोटा सा बिजनेस है और मां पूजा देवी गृहिणी हैं।

वीर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें