फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ग्रामीण सफाईकर्मियों ने सरकार के खिलाफ जताया रोष

Fri, 22 May 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जिला सचिवालय के बाहर नारेबाजी करते कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
पानीपत। राज्यव्यापी हड़ताल के छठे दिन ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने यूनियन के बैनर तले जिला सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। डीडीपीओ पानीपत को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की खंड स्तर पर वेतन के भुगतान और गैर कानूनी ढंग से हटाए गए सफाई कर्मचारियों की लिखित शिकायतों को सौंपा गया। जिला प्रधान सुल्तान सिंह और सचिव अशोक दुग्गल ने धरने और विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य कमेटी के आह्वान पर विरोध स्वरूप ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन शुक्रवार को सरकार पुतला दहन करेगी। सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त ने कहा कि सीटू से संबंधित सभी यूनियन प्रतिदिन ग्रामीण सफाई कर्मचारी के समर्थन में सड़कों पर उतरे। पानीपत शहरी प्रधान प्रभा देवी ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि समाज का सबसे गरीब तबका पिछले छह दिन से भीषण गर्मी के अंदर अपनी मांगों के लिए पूरे हरियाणा के अंदर हजारों की संख्या में ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। गरीब आदमी बढ़ती महंगाई बेरोजगारी भुखमरी के कारण अपने रोजगार बढ़ाने की मांग को लेकर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सड़कों पर है लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें