फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिन में गुब्बारे बेचने के बहाने करते थे रेकी, रात में करते थे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/ इसराना। सीआईए-2 ने चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सभी आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। आरोपियों से पानीपत और सोनीपत की एक-एक वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपी दिन में रेकी करते थे और रात में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन


सीआईए-2 प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि 12 जुलाई को दबिश देकर सोनीपत से आरोपी अजय और रजित निवासी गुन्हा, मध्य प्रदेश हाल झुग्गी झोपड़ी सेक्टर-12 सोनीपत को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गिरोह में शामिल दो महिलाओं सहित छह आराेपियों के साथ मिलकर इसराना के ग्वालड़ा गांव में रविंद्र के घर से एक लाख रुपये चोरी की वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस ने महिलाओं रेखा व लिच्छी निवासी मातापुरा केंट गुन्हा मध्य प्रदेश को 15 जुलाई को गुन्हा मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने जून में सोनीपत के गुमड़ गांव में एक मकान से नकदी व सोने के जेवरात चोरी करने का खुलासा किया।
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ग्वालड़ा गांव से चोरी किए पैसों को बांट लिया था। गिरफ्तार चारों आरोपियों ने अपने हिस्से में आई लूट की 10-10 हजार रुपये की नकदी को खाने पीने में खर्च कर दिया। पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों को 17 जुलाई को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था, बाकी को रिमांड अवधि पूरी होने पर जेल भेजा।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वे दिन के समय गुब्बारे बेचने के बहाने रेकी करते थे। गांव और कॉलोनी के बाहरी घरों को चिह्नित कर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी वारदात के समय गुलेल साथ रखते हैं और शरीर पर केवल कच्छा व बनियान पहनते हैं। गिरोह के आधे आरोपी घर के बाहर व गली में खड़े होकर नजर रखते थे। वारदात के दौरान अगर घर में कोई सदस्य उठ जाए या फिर गली में कुत्ते पीछे लग जाएं तो आरोपी उन पर गुलेल से प्रहार कर भाग जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें