फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीएम ने बस स्टैंड का किया वर्चुअल उद्घाटन, राज्यसभा सांसद ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिवाह गांव में जीटी रोड स्थित नए बस स्टैंड का सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्चुअल उद्घाटन किया। जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में जिला स्तरीय उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले की 11 नई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया। राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से स्थानीय कार्यक्रम में लोकार्पण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 22 राज्यों में बड़े स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के विकास को लेकर जो घोषणाएं मुख्यमंत्री ने की थी, उनमें से अधिकतर पूरी हो चुकी हैं। फिलहाल शहर में लगभग 340 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विधायक प्रमोद विज ने बताया कि बस स्टैंड का उद्घाटन करने के साथ ही शहर में सिटी बस सेवा भी शुरू कर दी गई है। दो पिंक बसों को सिटी बस के रूप में नए बस स्टैंड से पानीपत टोल प्लाजा तक चलाया जा रहा है। जल्द ही बसों की संख्या बढ़ाकर नौ कर दी जाएगी। सचिवालय में कार्यक्रम के बाद राजनेताओं और अधिकारियेां ने नए बस स्टैंड पर जाकर पूजन के बाद बसाें को हरी झंडी दिखा रवाना किया। इस मौके पर जिला उपायुक्त वीरेंद्र दहिया, एडीसी वीना हुड्डा, हरपाल ढांडा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, वरिष्ठ उपमहापौर दुष्यंत भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें