फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ी बनकर दिन में करते थे रेकी, रात को चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में बने कमरों से कृषि के उपकरण, बिजली के तार और निर्माणाधीन घरों से बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को सीआईए-2 ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 26 वारदातों का खुलासा हुआ है। 22 वारदातें पानीपत और चार वारदातें करनाल में अंजाम दी गईं थी।
विज्ञापन

आरोपी दिन में कबाड़ी बनकर फेरी लगाते हुए कॉलोनियों रेकी करते थे और रात में वारदात अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से सीआईए ने 3 गैस सिलेंडर, एक पतीला, 20 स्प्रे मशीन, 3 पंखे, 13 स्टार्टर, 1 स्कूटी, 1 बाइक, 10 किलो तार, 47 स्टार्टर कवर, 2 सुंडिए, 5 केबल, ट्यूबवेल मोटर, 1 मोटर, एक कस्सी और एक कुल्हाड़ी बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान करनाल के रंबा निवासी अमन, समौरा निवासी विजय और अजय के रूप में हुई। वे हाल में पानीपत की अशोक विहार कॉलोनी में रहे थे।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरीशुदा सामान बरामद कर आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, सीआईए-2 प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें