फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसी बंद होने पर बैंक्वेट हॉल में हंगामा, मारपीट

विज्ञापन
बैंक्वेट हाल मालिक के बेटे के साथ हाथापाई करते लोग। सोशल मीडिया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र के सेक्टर-25 स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार रात शादी समारोह के दौरान एसी बंद होने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
सेक्टर-24 निवासी एक व्यक्ति ने बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह की बुकिंग कराई थी। आरोप है कि सुबह से ही एसी बंद थे, जिसकी शिकायत लगातार प्रबंधन से की जा रही थी। शाम तक समस्या का समाधान न होने पर शिकायतकर्ता पक्ष ने दोबारा आपत्ति जताई, जिस पर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान बैंक्वेट हॉल के मालिक के बेटे ने शिकायत करने आए पक्ष के साथ मारपीट कर दी और बाउंसरों को बुलाकर उन्हें कार्यालय से बाहर निकालने की कोशिश की। इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई और मामला बढ़ गया। वहीं, बैंक्वेट हॉल पक्ष का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण एसी बंद हो गए थे। इसी दौरान दूसरा पक्ष कार्यालय में आकर बहस और मारपीट पर उतर आया।
चांदनीबाग थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से शिकायत ली। थाना प्रभारी किरण ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौते की बात चल रही है। फिलहाल किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


खिलाड़ी और प्रॉपर्टी डीलर पर हमला
पानीपत। सनौली रोड पर मैक्स अस्पताल के सामने 18 जून की रात हैंडबॉल खिलाड़ी उग्रा खेड़ी निवासी साहिल और उसके प्रॉपर्टी डीलर दोस्त न्यू हाउसिंग कॉलोनी निवासी अंबर पर चार-पांच युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावर खिलाड़ी के गले से करीब दो तोले की सोने की चेन भी तोड़ ले गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में आठ दिन तक एफआईआर दर्ज नहीं की। वहीं थाना चांदनी बाग पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच के बाद शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें