फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए दो लाख तक के पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने और बिजली खपत को कम करने को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2020-21 के लिए दो लाख रुपये तक के राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक लाभार्थी 10 फरवरी 2022 तक अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

योजना के इतहत एक मेगावाट से अधिक लोड के औद्योगिक और व्यावसायिक संस्थानों के उपभोक्ताओं को पुरस्कार राशि के तौर पर सरकार द्वारा प्रशस्तिपत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं, पंजीकृत एमएसएमई औद्योगिक संस्थान (बड़े औद्योगिक व छोटे औद्योगिक) जिनका कनेक्टेड लोड 100 किलोवाट से 500 किलोवाट तक है, को प्रथम पुरस्कार के तौर पर 50 हजार रुपये, प्रशस्तिपत्र एवं शील्ड सहित और द्वितीय पुरस्कार के तौर पर 25 हजार रुपये, प्रशस्तिपत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा जिनका कनेक्टेड लोड 500 किलोवाट से एक मेगावाट तक है, उन्हें प्रथम पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये, प्रशस्तिपत्र एवं शील्ड व द्वितीय पुरस्कार के तौर पर 50 हजार रुपये, प्रशस्तिपत्र एवं शील्ड तथा जिनका कनेक्टेड लोड एक मेगावाट या इससे अधिक है, उन्हें प्रथम पुरस्कार के तौर पर दो लाख रुपये, प्रशस्तिपत्र एवं शील्ड व द्वितीय पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये, प्रशस्तिपत्र एवं शील्ड दी जाएगी।
विज्ञापन

ऊर्जा संरक्षण, अक्षय ऊर्जा व ऊर्जा की बचत के लिए नई तकनीक व आविष्कारों में प्रथम पुरस्कार के तौर पर दो लाख रुपये, प्रशस्तिपत्र एवं शील्ड व द्वितीय पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये, प्रशस्तिपत्र एवं शील्ड सहित दी जाएंगी। सर्वश्रेष्ठ ऊर्जा लेखा परीक्षा, ग्रीन बिल्डिंग, ईसीबीसी कार्यान्वयन फर्म, एजेंसियों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्तिपत्र के साथ शील्ड दी जाएगी। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि बिजली के नए-नए उपकरण के अस्तित्व में आने के कारण बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन बिजली बनाने के परंपरागत स्रोत भी उसी तेजी से घटते जा रहे हैं। ऐसे में ऊर्जा संरक्षण के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग ही ऊर्जा संरक्षण का साधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें