फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गुजरात जा रही मालगाड़ी के दो वैगन मंगलवार की शाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-तीन के पास पटरी से उतर गए। इससे रेलवे स्टेशन में हड़कंप मच गया। स्टेशन पास होने की वजह से ट्रेन की गति अधिक नहीं थी और डिब्बे खाली थे। इससे बड़ा हादसा नहीं हुआ। उनमें पेट्रोल या केमिकल भरा रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

शाम करीब 5:30 बजे मालगाड़ी पटरी से उतरी, जिसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी गई। उन्होंने मालगाड़ी को रुकवाया। पटरी से उतरते ही दोनों वैगन अलग हो गए। आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे की टेक्निकल, मैकेनिकल और सिग्नल टीम को मौके पर बुलाया गया। अधिकारी डिब्बों को पटरी पर चढ़ाने में जुट गए। स्टेशन अधिकारियों की टीम ने वीडियोग्राफी कराई। टेक्निकल टीम जांच भी कर रही है, जिससे पता चले कि वैगन पटरी से उतरने की वजह क्या रही।
हाइड्रोलिक जैक और अन्य उपकरणों से मालगाड़ी के वैगन को पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू किया गया। साढ़े पांच बजे पटरी से उतरने के बाद साढ़े छह बजे तक स्टेशन की अलग-अलग टीमों ने उपकरण और मशीनों को जुटाया और मालगाड़ी तक लेकर गए। इसके बाद काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

शाम 7:09 बजे मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी पर चढ़ाने में कामयाबी मिल गई। यह डिब्बा पटरी से पूरी तरह नहीं उतरा था। दो से तीन प्रयास में ही इसे चढ़ा लिया गया। दूसरा डिब्बा पूरी तरह से पटरी से उतर गया था। इसे चढ़ाने के लिए 10 से 15 बार प्रयास किया गया। देर रात तक इस डिब्बे को पटरी पर नहीं चढ़ाया जा सका था।
डिब्बों को चढ़ाने के दौरान अंधेरा हो गया। जिसके बाद इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट ने एलईडी स्ट्रीट लाइट, रेलवे की बलून लाइट से पटरी पर उजाला किया। जिसके बाद पटरी पर मालगाड़ी को चढ़ाने का काम चलता रहा।
वर्जन
पानीपत से गुजरात जाते हुए मालगाड़ी के दो डिब्बे शाम साढ़े पांच बजे पटरी से उतर गए। इसके बाद पूरी टीम डिब्बे को पटरी पर चढ़ाने में लग गई। किसी भी तरह से ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है। एक नंबर प्लेटफॉर्म नंबर एक से ट्रेन को रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन

- इंद्र पाल खोसला, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें