फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ॉष्णो देवी गए दो पचिवार, मकानों के ताले तोड़कर चोर ले गए लाखों के जेवरात और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। देसराज कॉलोनी और कुलदीप नगर से माता वैष्णो देवी गए परिवार के मकानों के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए। संबंधित थाना पुलिस ने उपरोक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देसराज कॉलोनी निवासी योगेश कुमार ने बताया कि वह 13 मई की रात करीब नौ बजे माता वैष्णो देवी दर्शन करने के लिए परिवार सहित गया था। वह मकान पर ताला लगाकर गए थे। वह 16 मई को शाम साढ़े छह बजे घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा मिला। मकान के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा मिला। अलमारी चेक की तो उसके लॉक टूटे मिले। अलमारी के अंदर से एक तोले सोने के कुंडल तीन जोड़ी , एक तोले सोने की दो की अंगूठी( एक लेडीज और एक जेंट्स) और चार जोड़ी चांदी की पाजेब और 11 हजार रुपये नकदी चोरी मिली। उन्होंने आस पड़ोस में पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उन्होंने तहसील कैंप थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
दूसरे मामले में कुलदीप नगर निवासी नथू ने बताया कि उसका भाई बलवान अपनी पत्नी के साथ 15 मई की रात माता वैष्णो देवी पर गए थे। वह 17 मई को सुबह उनके घर चोरी हो गई। मकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देख तो सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का लॉक टूटा हुआ मिला। सामान चेक किया तो दो सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, दो जोड़ी चांदी पाजेब, एक जोड़ी बाली और 16 हजार रुपये नकदी चोरी मिली। उन्होंने भाई को कॉल कर सूचना दी और डायल 112 पर कॉल किया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सौदापुर निवासी कुलदीप ने बताया कि उसकी नोहरा रोड पर गार्डन के पास करियाने की दुकान है। सोमवार रात आज्ञात दो युवक उसकी दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और दुकान से 15 हजार रुपये नकदी और हजारों का सामान चोरी कर फरार हो गए। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने उपरोक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
एकता विहार कॉलोनी निवासी ध्रुव ने बताया कि उसने एक साल पहले एक युवक से बाइक खरीदी थी। 14 मई की रात उसने रिसालू रोड स्थित संजय मंगला की फैक्टरी में बाइक खड़ी की थी। उसने सोमवार को जाकर चेक किया तो चोरी मिली। अज्ञात युवक उसे चोरी कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें